Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजपुर पालिका क्षेत्र में आचार संहिता लागू

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उधमसिंह नगर के नगर पालिका बाजपुर के सामान्य निर्वाचन कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर पालिका बाजपुर में आदर्श आचार संहिता मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी की गई है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जिलालानिर्वाचन अधिकारी डॉ0 नीरज खैरवाल ने बताया 18 जून 2019 से 19जून 2019 तक सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने, दिनांक 20 जून 2019 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दिनांक 21 जून 2019 को सुबह 10 बजे से 04 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, दिनांक 22 जून 2019 को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन, दिनांक 08 जुलाई 2019 सुबह 08 बजे से सायं 05 बजे तक मतदान तथा 10 जुलाई 2019 को सुबह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *