February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एएसपी पंकज भट्ट बने आईपीएस

रूद्रपुर। सेक्टर ऑफिसर सीबीसीआईडी कुमाऊ में तैनात एएसपी पंकज भट्ट आईपीएस बन गये हैं। आईजी कुमांयू पूरन सिंह रावत ने बैज लगाकर उन्हें बधाई दी।  बता दें कि पंकज भट्ट 2004-05 प्रथम बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वह सीओ मंसूरी, सीओ सिटी हरिद्वार, सीओ सदर हरिद्वार, सीओ रूद्रपुर रह चुके हैं। वर्ष 2016 में उनका प्रमोशन हुआ। वह एएसपी बने। इसके बाद वह उप सेनानायक आईआरबी रामनगर, एसपी सिटी रूद्रपुर और एसपी सिटी हल्द्वानी रहे। बीते दिनों पंकज का आईपीएस में प्रमोशन हो गया था। मंगलवार को आईजी पूरन सिंह रावत ने आईपीएस में प्रमोशन पा चुके भट्ट को बैज लगाया। साथ ही उन्हें बधाई दी। पंकज भट्ट वर्तमान में हल्द्वानी सेक्टर ऑफिसर सीबीसीआइडी कुमांयू के पद पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *