Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं ने काटा हंगामा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। परीक्षा देने से वंचित छात्र.छात्रओं ने आज महाविद्यालय के गेट पर जमकर हंगामा काटा और कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्र.छात्रओं का कहना था कि परीक्षा की डेट शीट में आज यानि 10 जून को बी.ए. तृतीय वर्ष प्राईवेट की परीक्षा घोषित थी जब आज सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला कि डेट शीट में परीक्षा की तिथि बदलकर 4 जून कर दी गयी थी और इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गयी और परीक्षा 4 जून को करवा ली गयी। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते सैकड़ाें परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे गये। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गुप्ताए शिवम कालड़ाए गुरमीत कौरए प्रियाए विशाखाए कनिकाए पूनमए कोमलए सौरभ राठौरए शुभमए राजीव कोलीए जितेंद्रए सूरजए उमेशए पार्वतीए रेखा रावतए नगमाए कमलए सपना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *