Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीआईजी ने किया विभिन्न कार्यालयों का उदघाटन

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। डीआईजी अजय जोशी ने आज पुलिस कार्यालय में कई कार्यालयों का उद्घाटन किया। डीआईजी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना के उपरांत कार्यालयों का शुभारम्भ किया। पुलिस ऑफिस में चुनाव कार्यालय, साईबर सेल, प्रधान लिपिक कार्यालय और विशेष विवेचना सेल के कार्यालय खोले गये। डीआईजी जोशी ने बताया कि इन कार्यालयों के माध्यम से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का कर्तव्य है कि वह जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करे और उन्हें न्याय दिलाये। डीआईजी ने पुलिस कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिनस्तों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, जगदीश चंद, एसपी क्राईम प्रमोद कुमार, साईबर सेल प्रभारी हिमांशू पंत, एसओजी प्रभारी तुषार बोरा, ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *