Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रम्पुरा में मासूम बच्ची से रेप, आरोपी दबोचा

उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो
रूद्रपुर। मासूम बच्ची से रेप की घटना को अंजाम देकर घर लौट रहे वहशी दरिंदे को लोगों ने दबोच लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी और उसका सिर मूडने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि रेप की घटना से पहले अन्य बच्चियों को भी आरोपी ने हवश का शिकार बनाने का प्रयास किया था। उधर रेप की शिकार पीड़िता को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी वरिंदर जीत सिंह ने बताया कि भूतबंगला निवासी एक नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ अपनी नानी के घर प्रीत विहार गयी थी और बच्चों के साथ पेड़ से आम तोड़ रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसे आम देने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया जिसका पता नहीं लग पाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी, एसपी और एसपी क्राइम के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी जिस पर बच्ची को बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि अपहरणकर्ता ने बच्ची के साथ बलात्कार व अप्राकृतिक कृत्य किया है। उसका मेडिकल कराया गया जिसके बाद पुलिस टीम ने सीसी टीवी फुटेज खंगाली। इसी दौरान रम्पुरा के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि उसकी तीन नाबालिग बच्चियों के साथ आम देने के बहाने गन्ने के खेत में उनके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की गयी जिस संदर्भ में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और इस मामले में काली मंदिर के समीप वार्ड 23 रम्पुरा निवासी शिवम उर्फ शिवा पुत्र बुद्धसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी भनक लगने पर कल रात्रि आरोपी शिवा रम्पुरा के लोगों के हत्थे चढ़ गया। जब उसके कृत्यों की भनक लागों को मिली तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने शिवा की बुरी तरह पिटाई लगा दी और उसे गंजा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शिवा नशे का आदी है। वह ट्रक पर हेल्परी का काम करता है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि रम्पुरा के इकराम पार्क में जहां बच्चियां खेल रही थीं उन्हें बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उनके मना करने पर मारपीट कर भाग गया। बाद में शाम को प्रीत विहार में भी उसने एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और शोर शराबा होने पर वहां से भाग गया। बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पुलिस टीम में सीओ हिमांशु शाह, प्रशिक्षु सीओ अनुज कुमार, कोतवाल कैलाश चंद भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, लाखन सिंह, एसआई सतीश चंद कापड़ी, विनोद जोशी, होशियार सिंह, नवीन बुधानी, सुधाकर जोशी, नीमा बोरा, मंजू पंवार, कां- सूर्य प्रकाश, सुरेश चंद, विमल टम्टा, नितिन रौतेला, मदन सिंह, विजय कार्की, भवान सिंह, किशन सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
दुष्कर्म के आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज कर लिये हैं। रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिवस उसकी बच्ची काली मंदिर के पास खेल रही थी तभी रम्पुरा निवासी शिवम वहां पहुंच गया और अन्य बच्चियों को आम देने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया और उसकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब अन्य लोगों ने यह देखा तो उसका पीछा किया जिस कारण वह वहां से भाग गया। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं भूतबंगला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बच्ची प्रीत विहार फाजलपुर महरौला ईद की दावत खाने गयी थी। इस दौरान बच्चे पेड़ से आम तोड़ रहे थे तभी वह वहां पहुंच गया और उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार व अप्राकृतिक कृत्य किया और शोर शराबा होने पर वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में शिवम उर्फ शिवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *