February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूट के सामान समेत चार गिरफ्तार

किच्छा,4जुलाई। पुलिस ने दो चोरों समेत दो दुकानदारों को भी गिरफ्रतार कर लिया आ ैर घटना में लूटा गया माल बरामद कर लिया। पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी ने ढाई हजार रूपए पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की। किच्छा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की थी जिसके चलते पुलिस ने गतरात्रि काली मंदिर तिराहे के समीप मुखबिर की सूचना पर शक्तिफार्म नं- 4 निवासी टोनी मंडल पुत्र खगेंद्र मंडल, और गोपाल विश्वास पुत्र जगदीश विश्वास को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों ही चेन स्नेचिंग की लूट की घटनाओं में सोने की चेनें अलग अलग सुनारों को बेच दी हैं। अभियुक्तों की निशानदेई पर पुलिस ने शक्तिफार्म बाजार निवासी सुनार लक्ष्मण शाह पुत्र स्व- सीताराम और राजेश स्वर्णकार पुत्र सीताराम स्वर्णकार को भी गिरफ्रतार कर लिया और उनके कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेनों को भी बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे, एसआई राजेंद्र प्रसाद, नवीन बुधानी, कां- नीरज पाल, संजय धोनी, इरशाद, महेंद्र डंगवाल, कमलनाथ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *