February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आपरेशन आलआउट…सेना का सिक्सर…6 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद 

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठ भेड़ हुई। त्राल के अवंतीपोरा में हुई इस मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं। मारे गए सभी आतंकी अंसार गजवत – उल-हिंद आतंकी समूह से जुड़े हुए थे। इनमें अंसार गजवत-उल-हिंद का डिप्टी चीफ सोलले मोहम्मद भी शामिल है। जबकि अन्य आतंकियों में रसिक अहमद, मीर रूफ अहमद, उमर रमजान, नदीम सैफी और फैसल जावेद शामिल है जो आसपास के इलाकों के ही रहने वाले थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्र में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।आतंकियों ने बस्ती से दूर सेब के एक बगीचे में हाइड आउट बनाया था और सुरक्षाबलों ने ठिकाने का पता लगते ही उस पर धावा बोल दिया। जम्मू- कश्मीर में इस मुठभेड़ के बाद अंसर गजवत उल हिंद का सफाया हो चुका है और अब सिर्फ ग्रुप का प्रमुऽ जाकिर मूसा ही जिंदा है जो राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के हिट लिस्ट में 10 टॉप मोस्ट वांटेड लोगों में अभी भी बना हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलवामा जिले के त्रल और आसपास इलाकों में प्रदर्शन और झड़पें हुई जिसके चलते जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और बनिहाल से श्रीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा भी रोक दी गई है।अंसर गजवत-उल-हिंद के आतंकियों की यह तस्वीर सी हाइड आउट में ली गई थी जहां आज मुठभेड़ हुई और तस्वीर में दिऽने वाले 9 आतंकियों में से सिर्फ अब 2 ही जिंदा है जिनमें संगठन का प्रमुऽ जाकिर मूसा एक है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरमपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इस सूचना के बाद शनिवार सुबह सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। त्रल-अवंतीपोरा रोड पर सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने अंसार गजवत-उल-हिंद के 6 आतंकियों को मार गिराया। बता दें, बीते हफ्रते पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने मोस्ट वॉन्टेड जहूर ठोकर समेत तीन आतंकी मार गिराए गए थे। इस एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में संघर्ष हो गया था, जिसमें सात स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल थे। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया था। इस एनकाउंटर के बाद घाटी में माहौल तनाव पूर्ण हो गया था। पिछले दिनों आए एक रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 250 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। पिछले साल यह आंकड़ा 213 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *