February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों में काम काज ठप

रुद्रपुर,21 दिसम्बर। आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के आहवान पर आज विभिन्न मांगों को लेकर नगर के समस्त सरकारी बैंकों में अधिकारियों की हड़ताल के कारण कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे जहां करोड़ों रूपए का कारोबार प्रभावित हुआ वहीं खाताधारकों को भी परेशानियों से जूझना पड़ा। आज सरकारी बैंकों में हड़ताल के कारण अवकाश है जबकि कल 22 दिसम्बर को माह के अन्तिम शनिवार व 23 दिसम्बर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे पर बैंकोें मेंअवकाश रहेगा। जबकि 26 दिसम्बर को पुनः अधिकारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। लगातार बैंकों में अवकाश होने से खाताधारकों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। वहीं एटीएम में भी पैसा निकालने में लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *