February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला अस्पताल के बाहर दुकान से हजारों की चोरी

रूद्रपुर,3जुलाई। नैनीताल मार्ग स्थित जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के समीप स्थित दुकान से गतरात्रि अज्ञात चोरों ने हजारों की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान स्वामी से जानकारी ली और जिला चिकित्सालय गेट पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जानकारी के अनुसार जगतपुरा निवासी आरिफ अली पुत्र साजिद अली की जिला चिकित्सालय मुख्य द्वार के बाहर चाय की दुकान है। आरिफ का कहना है कि गतरात्रि 10-30बजे वह भारी बारिश के चलते जेनरेटर बंद कर दुकान में सो गया था। मध्यरात्रि करीब 1बजे जब उसकी आंख खुली तो दुकान में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त था और गुल्लक भी खुली हुई थी। आरिफ का कहना है कि अज्ञात चोर गल्ले में रखी 9हजार की नकदी, मोबाइल व करीब 1500 की कीमत का सामान चोरी कर ले गये। आरिफ का कहना है कि उसकी दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का आनाजाना लगा रहता है। सम्भवतः उन्हीं में किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरिफ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला चिकित्सालय मुख्य द्वार पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटैज को भी खंगाला। पुलिस ने दावा किया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *