February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ी दरकी, आधा दर्जन मजदूर जिंदा दफन, बचाव टीम मौके पर पहुंची

रुद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग में दर्दनाक घटना से कोहराम मच गया हैं। जिले के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास आल वेदर रोड के कटिंग के दौरान भूस्ऽलन हो गया। मलबे के नीचे दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई एक दर्जन से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका है। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे श्रमिकों की सही संख्या का अभी तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर दूर हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे का है। बता दें कि जिले में ऑल वेदर रोड की कटिंग का काम चल रह है। इसी दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास एक पहाड़ी का हिस्सा टूट गया और मलबा सड़क पर आ गया।मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबने की आशंका हैए वहीं एक जेसीबी मशीन के नदी में गिरने की ऽबर भी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्घ्क्घ्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया। मौके से सात शवों को निकाला गया है। हादसे को लेकर शासन सक्रिय हो गया। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव कार्यालय ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी ली। जिला प्रशासन को बचाव व राहत कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों को ऋषिकेश एम्घ्स लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *