Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पासी ने रम्पुरा में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

रुद्रपुर । पूर्व सांसद बलराज पासी ने निकाय चुनाव में हुई भाजपा की जीत पर रमपुरा के कार्यकर्ताओ का जिला उपाध्यक्ष नत्थूलाल गुप्ता के आवास पर स्वागत किया गया। श्री पासी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ जैसे आयुष्मान उज्वला तथा ईएसआई अनेक योजनाओ से आम जनमानस को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आज हर घर में शोचालय है। इसी तरह उज्वला योजना के अंतर्गत नि शुल्क गैस कनेक्शन घर घर दिये जा रहे है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उत्तराऽंड सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार का पांच लाऽ का बीमा किया गया है। पहले घन के अभाव में गरीब व्यत्तिफ़ अपना ईलाज नहीं करा पता था। आज सरकार ने इसे पांच लाऽ रुपये की सौगात डी है। केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में आम आदमी के अच्छे दिन आये हैं। रम्पुरा में सम्मानित होने वालो में राधे श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, लऽन सिंह, अमन सिंह, सुभाष, राम कुमार, प्रेम सिंह, विक्की, अनूप, छेदालाल, रतन पाल, रघुवर दयाल, डॉ महेश कोली, चन्द्रसेन कोली, महावीर कश्यप, अनिल चौहान, चन्द्र पाल, पार्षद रामकिशन कोली, आशीष, राजकुमार, सुदामा कोली, सुरेश, राकेश, दौलतराम, पप्पू कोली, गोपी सागर, राज कोली, राधे, राजा, धर्मेन्द्र,अंकित, राकेश, मुकेश रस्तोगी, चंद्रपाल, सर्वेश, संजीव, गिरीश पाल, निक्कू कोली, जय प्रकाश, दिवाकर, शशि कान्त कोली, भीमसेन, तुलाराम कश्यप आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *