February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में दर्दनाक हादसा..ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर दो पल्लेदारों की मौत,परिजनों में कोहराम

रुद्रपुर,18दिसम्बर। गतरात्रि गदरपुर से सीमेंट उतारकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौट रहे दो पल्लेदार रास्ते में टैªक्टर ट्राली से गिरकर पहियों की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गये जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मृतक परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों कापंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से चंदौसी व हाल भूतबंगला निवासी 45वर्षीय छत्रपाल पुत्र लीलाधर और मूलरूप से मिलक रामपुर व हाल ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी 50 वर्षीय चन्द्रसेन पुत्र भीमसेन पल्लेदारी का काम करते थे। गतरात्रि दोनों ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी- 22एफ/1326 के चालक मलखान के साथ रूद्रपुर से वाहन में सीमेंट भरकर गदरपुर गये थे। जहां उन्होंने सीमेंट के कट्टे उतारे और रात को वापस ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर रूद्रपुर की ओर आ रहे थे कि रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक भगवानपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गयी जिससे छत्रपाल और चन्द्रसेन ट्रैक्टर ट्राली से नीचे आ गिरे और ट्राली के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गये। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पेर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक छत्रपाल के 6 और चन्द्रसेन के 5 बच्चे हैं और दोनों ही अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। घटना की सूचना पर मेयर रामपाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पार्षद कालीचरण, परवेज खां, सहित तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *