February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी का खुलासा,एक गिरफ्तार

लालपुर। बीते दिनों अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से हजारों की नगदी व तीन मोबाईल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को मोबाईल व नगदी समेत गिरफ्रतार कर लिया। एसओ किच्छा मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि गत 19 जून को लालपुर निवासी हरीश राठौर पुत्र खेमकरन लाल के घर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ पांच हजार की नगदी, तीन माबाईल व सोने का लाग चोरी कर लिया था। हरीश ने घटना की रपट दर्ज का दी थीह। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यवाही करते हुए ग्राम महराया निवासी तौफीक अहमद पुत्र कबीर अहमद को मुखबिर की सूचना पर बाल भारती स्कूल के समीप गिरफ्रतार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के तीन मोबाईल व 1100 रूपये नगद बरामद हुए। पुलिस टीम में लालपुर चौकी प्रभारी सतपाल सिंह, का- कृष्ण कुमार, देवेंद्र कन्याल व सुरेंद्र बिष्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *