February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध बंगलादेशी युवती समेत महिला पुरूष पकड़े

रूद्रपुर,3जुलाई। मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आज प्रातः मोहल्ला आजादनगर में संदिग्ध रूप से घूम रही बांग्लादेशी युवती समेत महिला व पुरूष को गिरफ्रतार कर उनसे सघन पूछताछ शुरू कर दी साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस टीम मोहल्ला आजादनगर पहुंची जहां एक संदिग्ध युवती महिला व पुरूष के साथ मोहल्ले में घूमते दिखायी दी। पुलिस टीम को देख जब तीनों ने मौके से भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आये। करीब 16वर्षीय युवती ने बताया कि वह मूलरूप से बांग्लादेश की निवासी है। बीते दिनों उसकी बड़ी बहन ने उसे सीमा पार कराकर एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया था जो उसे यहां ले आया। उसका कहना है कि यहां उसे सामिया कालोनी निवासी महिला ज्योति पत्नी विशाल के पास छोड़ गया। तब से वह यहीं रह रही थी। उसने बताया कि इसी दौरान उसे शक्तिफार्म नं- 1 निवासी हाल निवासी जगतपुरा मुकेश बाला पुत्र विशाल से मिलवाया गया जिसके पश्चात वह मुकेश व ज्योति के साथ रहने लगी। युवती का कहना है कि उसे यहां ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए बुलाया गया है। आज प्रातः वह ज्योति व मुकेश के साथ आजादनगर में घूम रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्रतार कर लिया। वहीं थाना पहुंचे मुकेश के परिजनों ने बताया कि मुकेश पूर्व में सिडकुल में काम करता था और बीते दिनों वह ट्रक चलाता था। उनका कहना था कि मुकेश ने उन्हें बताया था कि उसे एक लड़की से शादी करनी है और लड़की को दिखाने के लिए मुकेश ने परिजनों को यहां बुलाया था। इधर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है साथ ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *