February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरेआम युवती को बंधाक बनाकर किया अपहरण

हल्द्वानी,3जुलाई। कुछ लोगों ने एक युवती को बंधक बनाकर उसका अपहरण कर लिया और फरारहो गये। जिसके विरोध में तमाम ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्रतारी की मांग की। वारदात के बाद पुलिस विभाग मामले की जांच में जुट गयी और एक युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार हरीपुरा जमन सिंह रामपुर रोड निवासी 18वर्षीय एक युवती इण्टर की छात्र है। गत सायं एक स्कार्पियो पर सवार चांदनी चौक गढ़वाल निवासी एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवती को बंधक बनाकर उसका अपहरण कर फरार हो गये जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। आज तमाम ग्रामीण थाने पहुंचे और घेराव कर युवती की सकुशल बरामदगी और अारोपियों की गिरफ्रतारी की मांग की। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए वाहन स्वामी धनपुरी निवासी एक युवक को गिरफ्रतार किया तो पता चला कि उक्त स्कार्पियो जो व्यक्ति
ले गया वह देहरादून जाने के लिए वाहन मांगकर ले गया था और उससे 10हजार रूपए भी ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *