Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूपी से आपरेशन कराने आयी बालिका लापता

रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश से विगत दिवस कटे होठों का स्थानीय निजी चिकित्सालय में परिजनों के साथ आयी बालिका गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। कुमायूं सेवा समिति की गरिमा मेहरा व सायरा बानो ने बताया कि विगत दिवस ग्राम नानपारा गोंडा निवासी मनोहर अपनी 5 वर्षीय पुत्री राधा के कटे होठों का सरकारी योजना के तहत निशुल्क आपरेशन कराने के लिए स्थानीय नैनीताल मार्ग स्थित फुटेला अस्पताल में आया था। गत प्रातः राधा बिस्कुट लेने के लिए चिकित्सालय से बाहर आ गयी। मनोहर ने उसे देख लिया और वापस ले आया। जिसके पश्चात मनोहर जब दवा लेने गया तो उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पुत्री राधा पुनः चिकित्सालय से बाहर निकल आयी। जब मनोहर ने उसे चिकित्सालय में नहीं पाया तो उसने इसकी जानकारी चिकित्सा कर्मियों को दी। काफी खोज बीन के बाद भी जब लापता राधा का कोई पता नहीं चला तो इसकी जानकारी कुमायूं सेवा समिति को दी। समित के माध्यम से लापता राधा की खोजबीन शुरू की गयी। जब आज दोपहर तक राधा का कहीं कोई पता नहीं चला तो समिति गरिमा मेहरा व सायरा बानो ने मामले की जानकारी आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश को दी जिन्होंने राधा की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। लापता राधा ने पीले रंग की फ्राक पहनी है और पैरों में चप्पल है। गरिमा ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त लापता बालिका मिले तो वह मोबाइल नम्बर 7351005906 पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *