Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

सितारगंज। बेकाबू कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार सवार भागने का प्रयास करने लगा। नकुलिया चौराहे पर उसकी कार बेकाबू होकर सड़क के नीचे ऽंती में जा घुसी। घायलों को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक घायल को रेफर कर दिया। ग्राम बरूआबाग निवासी अभिषेक राणा पुत्र गौरी सिंह, मनीस पुत्र प्रकाश निवासी नकुलिया आज प्रातः ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दोस्त को छोड़ने के बाद बघौरी रोड से सितारगंज की तरफ आ रहे थे कि तेज गति से जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। जिसके बाद कार चालक वाहन को लेकर भागने लगा। वाहन का अगला टायर फटने से कार बेकाबू हो गई। नकुलिया चौराहे पर ऽंती में जा घुसी। कार में ऽून के धब्बे होने पर लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह वाहन छोड़ फरार हो गया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *