February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चारा लेने गई थी महिला….गुलदार ने बनाया निवाला

लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डोली रेंज के इमली घाट के जंगल में गुलदार ने चारा लेने गई महिला को अपना निवाला बना लिया है। सूचना पर महिला के परिजन व वन विभाग की टीम मौके को रवाना हो गई है। बिंदु के शीशम भुजिया नंबर छह निवासी भवानी देवी पत्नी पुष्कर सिंह जानवरों को चारा लेने के लिए डोली रेंज के जंगल में गई थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों द्वारा ऽोज की गई। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की रात महिला का शव क्षत विक्षत डोली रेंज के इमली घाट में बरामद किया गया, आशंका जताई जा रही है कि महिला को गुलदार ने निवाला बनाया होगा । सूचना पर डोली रेंज के वन क्षेत्रधिकारी अनिल जोशी मय टीम के घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है। जबकि मृतक महिला के परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *