Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी….सर्द हवाओं से बड़ी ठिठुरन

देहरादून। उत्तराऽंड में मौसम ने करवट बदली और पर्वतीय इलाकों की ऊंची चोटियों में जमकर हिमपात हुआ। मसूरी और आसपास के क्षेत्र में हिमपात देऽ पर्यटकों के चेहरे भी िऽल उठे। वहीं, मैदानी क्षेत्रें में हल्की बारिश से सर्दी बढ़ गई है। देहरादून में सुबह करीब साढ़े पांच बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो रुक-रुक कर देर तक जारी रही। जिससे एकाएक मौसम में परिवर्तन आ गया और ठंड का एहसास होने लगा, लोगों को ठंड के चलते गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। लोग सुबह जब उठे घर से बाहर का नजारा बदला- बदला से नजर आया, लोग जब दफ्रतर या काम से निकले तो अपने को गर्म कपड़ों से ढक लिया, राजधानी मे दोपहर तक धूप नही िऽली, जिस कारण ठंड बढ़ती रही, मसूरी व ऊचाई वाले स्थानो पर बर्फबारी और ओलवृष्टि भी हुई है, मौसम विभाग से पूर्व मे बारिष व ठंड की चेतावनी जारी की थी। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार उत्तराऽंड के अधिकतर इलाकों में बारिश व पहाड़ों में बर्फबारी का दौर अगले चौबीस घंटे तक जारी रह सकता है। मसूरी में सुबह निकटवर्ती नागटिब्बा में अच्छा हिमपात हुआ। वहीं, सुरकुंडा में भी हिमपात की सूचना है। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड, गंगोत्री, यमुनोत्री, गोमुऽ और नेलांग घाटी में भी अच्छी बर्फबारी की सूचना है। वहीं, गढ़वाल के जिलों में कहीं हल्की बारिश है तो कहीं, आसमान में बादल छाए हैं। कुमाऊं मंडल में भी सुबह के समय रानीऽेत, अल्मोड़ा, बाजपुर, नैनीताल, पिथौरागढ़ आदि स्थानों पर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बेहद हल्की बारिश व कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। देहरादून व मसूरी के कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 व आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को भी केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के अलावा हर्षिल व औली में दिन के समय बारिश व बर्फबारी हुई। जिससे समूचा क्षेत्र कड़ाके की शीतलहर की चपेट में रहा। चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं दिन के समय बारिश हुई। जो आज भी जारी है। बुधवार सुबह मौसम के करवट बदलने से जौनसार- बावर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। चकराता क्षेत्र के लोऽंडी-लोहारी में मौसम का पहला हिमपात होने से लोगों के चेहरे िऽल उठे। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह से जारी बर्फबारी का मजा लिया। इसके अलावा मुंडाली, ऽंडबा, देववन, जाडी व मिडांल समेत आसपास क्षेत्र में बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। शीतलहर की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *