February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में निकली भव्य जगननाथ रथ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

रुद्रपुर,8दिसम्बर। इस्कॉन रूद्रपुर द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्र धूमधाम से निकाली गयी। एलायंस किंग्सटन कालोनी से भगवान जगन्नाथ को गांधी पार्क लाया गया जहां से हरे कृष्णा के हरिनाम संकीर्तन के साथ भगवान श्री जगन्नाथ को रथ में विराजमान किया गया और रथयात्र महोत्सव प्रारम्भ हुआ जिसका शुभारम्भ विधायक राजकुमार ठुकराल,मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गावा,सुशील गावा ने पूजा अर्चना के साथ संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। यात्र में रूद्रपुर, किचदा, गदरपुर, दिनेशपुर समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल थे। यात्र में विभिन्न झांकियां व रॉक बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें हरिनाम संकीर्तन गाया जा रहा था। सभी इस्कॉन भक्त व श्रद्धालु हरिनाम कीर्तन से सराबोर हो गये जिससे पूरा शहर कृष्णमय हो गया। यात्र विभिन्न मार्गों से होते हुए सिटी क्लब प हुंचकर समाप्त हुई जिसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान संत आदिकर्ता दास, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, मेयर रामपाल सिंह, हिमांशु गाबा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील गाबा, संजय ठुकराल, विनीत जैन, चन्द्रकांत अरोरा, पवन गुप्ता, प्रदीप बंसल, हरीश जल्होत्र, संत सुंदर गोपाल दास, रामभद्र दास, साक्षी माधव दास, मधु वाहरी दास, दयालु कन्हाई दास, हरेंद्र राय, संजीव राय, नीरज अग्रवाल, हरनाम नारंग, आयुष तनेजा,खैराती लाल गगनेजा,ममता नारंग, अनूप जुनेजा, नितिन राय, रचना अरोरा, अभिषेक अरोरा, अशोक सिंह, हितेष अरोरा, भरत जोशी, नरेंद्र शर्मा, रमन फुटेला, सर्वेश फुटेला, नीरज अग्रवाल, राज अग्रवाल, गोपी मंडल, अशोक नारंग, मयंक तिवारी, मनोज ठाकुर समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *