February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रंजना राजगुरू पहुंची एसटीएच, फूड प्वाइजनिंग पीड़ितों का जाना हाल

हल्द्वानी, 7 दिसम्बर। बागेश्वर की जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने शुक्रवार की सुबह सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुॅचकर विगत दिनों बागेश्वर जनपद के बास्ती गांव मे विवाह समारोह की दावत मे फूड प्वाइजनिंग की घटना से प्रभावति मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा प्रभावितो को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में चिकित्सको से विस्तार से जानकारी हासिल की। चिकित्सकोे ने जिलाधिकारी को बताया कि 25 मरीज अस्पताल में भर्ती थे जिनमेंं से 13 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है वर्तमान में 12 मरीज भर्ती है। रंजना ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुॅचकर फूड प्वाईजिनिंग से पीड़ित बीमारों और उनके तीमारदारो से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्रीमती रंजना ने इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों से कहा कि वह पूरी तत्परता एवं गंभीरता से बीमार लोगों का इलाज करें ताकि सभी के सभी शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर जा सकें। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रऽी जाये। उन्होंने सभी प्रभावित मरीजों से कहा कि यदि स्वास्थ्य सम्बन्धित कोई छोटी से छोटी भी परेशानी लगे तो वह डॉक्टरों से निःसंकोच बताये ताकि डॉक्टर तत्परता से उचित उपचार कर सकें। उन्होंने डिस्चार्ज हो रहे मरीजों एवं उनके तीमारदारों से कहा कि यदि रास्ते में या गॉव पहुॅचकर कोई दिक्कत होती है तो वह तत्काल क्षेत्र में तैनात किये गये डॉक्टरों को जानकारी दें। उन्होने कहा प्रशासन ने बास्ती गॉव में डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, डा0 अरूण जोशी, डा0 दीपक जोशी,डा0 एसएस पांगती, आलोक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *