February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाबा साहेब डा0 आम्बेडकर को किया नमन

रुद्रपुर/किच्छा। बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 63वें महा परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धसुमन अर्पित किये। इस दौरान भाजपाईयों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विशिष्ठ अतिथि मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चतुर्वेदी, राजकुमारी गिरि सहित तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डा0 अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किये।  जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि बाबा साहेब डा0 अम्बेडकर का देश के लिए दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने संविधान का निर्माण कर देश को एक नई दिशा दी। बाबा साहेब निर्बलों, उत्पीड़ितो के उत्थान के लिए हमेशा समर्पित रहे। उन्होंने मानवता की सेवा और सभी के लिए न्याय, समानता का अवसर प्रदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया। श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक डा0 भीमराव अम्बेडकर हम सभी के दिलों में आज भी जिंदा हैं। उनके द्वारा लििऽत भारत का संविधान आज भी देश का मागर्दर्शन कर रहा है। उन्होंने देश को सामाजिक न्याय का संदेश दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चतुर्वेदी और राजकुमारी गिरि ने कहा कि डा0 अम्बेडर के आदर्श सभी के लिए प्रेरणादायक है। बाबा साहब संविधान के प्रमुऽ निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। बाबा साहेब एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के िऽलाफ न सिर्फ आवाज उठाई बल्कि कई अभियान भी चलाये। राष्ट्र के प्रति उनका योगदान योगदान बहुमूल्य और उल्लेऽनीय है। डा0 अम्बेडकर दलितों और शोषितों की आवाज बन गये थे उनकी सोच और आदर्श हमें समानता पर आधारित समाज बनाने में मार्ग दर्शक बने रहेंगे। इस अवसर पर भाजपाईयों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे उत्तम दत्ता, संजय ठुकराल, रामप्रकाश गुप्ता, दीपक ग्रोवर ,ललित मिगलानी, अनिल चौहान, भारत भूष चुघ , अजीत शाह,चन्द्र सेन कोली, छेदा लाल,पाल, सुनील यादव,  बब्लू सागर, गौरव कुशवाह, विक्की सैनी, सुरेश विश्वास, सुनील कुमार,रमेश  वल्मीकी , प्रमोद साहनी,फरजाना बेगम, रामकुमार, गुप्ता, श्वेता, मिश्रा, अनीता, ललित पाठक, दीपक, सागर, सुरेश कोली, किरन रठौर,  देवी मण्डल, डा0 शाहऽान राजशाही, प्रेमपाल गगवार,  पियूष विश्वास, नवल साहनी, संजीव मौर्य कौशल भगत, विवेक सक्सेना, विधान राय, रूपाली चौहान, गोपाल सागर आदि समेत तमाम लोग शामिल थे। उधर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिनिर्वाण दिवस सादगीपूर्ण मनाते हुए अम्बेडकर चौक स्थित डा- भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा अम्बेडकर तेरा नाम रहेगा के नारे भी लगाये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डा- अम्बेडकर ने अपने कार्यों से देश को नई दिशा दी और देश का संविधान लिखा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, महिला प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, विजय अरोरा, पुरूषोत्तम अरोरा, पवन वर्मा, परिमल राय, अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, ममता हालदार, रामस्वरूप भारती, सायरा बानो, सरोज रानी, ममता रानी, सीमा सिंह, मोहन भारद्वाज, कैलाश राठौर, कालीचरन, रामाधारी गंगवार, इंद्रजीत सिंह, छेदालाल राठौर, उमर खान, साबिर अहमद, बाबू खां, सुशील मंडल, संजीव  रस्तोगी, रियाज अहमद, निशांत शाही, विरमा कोली, कुंवरपाल कोली, मकसूद, निसार अहमद, फरीद अहमद मंसूरी, वकील अहमद मंसूरी, राकेश कोली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। किच्छा-बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर दर्जनों लोगों ने अम्बेडकर चौक पहुंचे उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली एवं डा- बृजकिशोर ने उपस्थित लोगाें को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमेशा जनता के हितों में कार्य करते हुए देश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमे उनके पद चिन्हंो पर चलते हुए देश हित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर डा- योगेन्द्र प्रताप, सदानन्द आजाद, भगवानदास आनंद, शिशुपाल, ऽजान सिंह, सुभाष बत्र, अमर सिंह आर्या, सजन सागर, सन्नी, सियाराम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *