February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हथियारबंद दबंगों ने घर में मचाया ताण्डव

रुद्रपुर,6दिसम्बर। हथियारबंद दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। उन्होंने आठ माह की गर्भवती से मारपीट करते हुए उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया और घर में रखी हजारों की नकदी लूट ली। शोर शराबा होने पर वह धमकी देकर फरार हो गये। इस दौरान हमलावरों का तमंचा वहीं रह गया जिसे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 14 सुभाष कालोनी निवासी नौरीना पत्नी दानिश ने बताया कि गत दिवस वह अपनी सास के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग घर में घुस आये और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। आरोप है कि हमलावरों ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया और घर में रखी 60हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिये। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये जिस पर हमलावर फरार हो गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों के तमंचे व डंडे जब्त कर लिये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *