February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के दो अधिकारी सेवानिवृत्त

हल्द्वानी। बैंक मुख्यालय हल्द्वानी में कार्यरत वरिष्ठ शाऽा प्रबन्धक ललित मोहन लोहुमी एवं बैंक की शाऽा पहाड़पानी में कार्यरत कनिष्ठ शाऽा प्रबन्धक नौ बहार सिंह के गत 30 जून को 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवा निवृत्त होने पर बैंक मुख्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा निवृत अधिकारियों को बैंक के सचिव/महाप्रबन्धक मनोहर सिंह भण्डारी द्वारा स्मृति चिन्ह भैंट किया गया तथा दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन की कामना की। श्री भंडारी ने कहा कि इनके द्वारा दीर्घ अवधि तक बैंक में सेवा करते हुए सहकारी आन्दोलन को बल दिया गया तथा इस बैंक को अपनी अमूल्य सेवायें व कर्त्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अधिकारी के रूप में प्रदान कीं। इस दौरान बैंक के उपमहाप्रबन्धक संदीप भाटिया, टीपी वर्मा, आरती रावत, डीएस नपलच्याल, वरिष्ठ शाऽा प्रबन्धक यूके महेन्द्रा, हरीश भण्डारी, वीके जोशी, अमित गौड उम्मेद सिंह नेगी, नवीन चन्द्र भट्टð, कमल किशोर बलसूनी, राकेश कुमार कांडपाल, भरत सिंह राणा, दीपक चन्द्र भट्टð, रजनीश कुमार, कविता बंगारी, तनुज विष्ट, योगेश पाण्डे, रितेश कुमार, संतोष सिंह डांगी, कुन्दन सिंह, पूरन सिंह, देवकी नन्दन, हुकुम सिंह, जगदीश सिंह नगरकोटी, महेश चन्द्र जोशी, रमेश सिंह ठठोला, मनोहर सिंह विष्ट, प्रकाश चन्द्र, रूपेश सिंह एवं अन्य कर्मचारी/ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *