February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नजूल भूमि के मुददे पर सीएम से मिले ठुकराल

देहरादून। रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर शहर की नजूल भूमि का मुद्दा उठाया। इस दौरान ठुकराल ने सीएम को अवगत कराया कि नजूल भूमि का मुद्दा काफी गंभीर है, नजूल भूमि पर मालिकाना हक न मिल पाने के कारण वहां के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे है, उन्होंने सीएम को बताया कि नगर निगम चुनाव में जनता ने इसी इरादे जीत दर्ज कराई है, कि उन्हें नजूल भूमि पर हक मिले। श्री ठुकराल ने ये भी बताया कि इस मुद्दे को वह काफी समय से उठाते आ रहें है, जो शहर की विकराल समस्या है, लोगो को अपने उजड़ने का डर सता रहा है, शहर की आधी से ज्यादा आबादी नजूल पर काबिज है, इन बस्तियों व कालोनियों में रहने वालों को सरकार द्वारा बिजली, पानी, की सभी सुविधाए दी गई है, ऐसे में उनका उजाड़ना बेईमानी है, वही सीएम ने उन्हें आश्वाशन दिया कि सरकार जल्द नजूल पर बसे लोगो को हक दिलाने के लिए अध्यादेश लायेगी, जिससे लोगो को प्रदेश भर में राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *