February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा

रुद्रपुर। गतरात्रि किच्छा मार्ग पर सड़क पार कर रहे वृद्ध को तीव्र गति से जाते चौपहिया वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल वृद्ध को आसपास खड़े लोगों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी जिला चिकित्सालय आ पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला दूधियानगर निवासी भूरे पुत्र चरन सिंह गतरात्रि घर से सामान लेने के लिए रवाना हुआ। जब वह दूधिया मंदिर के समीप सड़क पार कर रहा था इसी दौरान तीव्र गति से आते अज्ञात चौपहिया वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे भूरे छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास खड़े लोगों ने वाहन का दूर तक पीछा भी किया। घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों ने हाल जाना और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं अन्य घटनाओं में ट्रांजिट कैंप निवासी सूरजपाल मौर्य पुत्र बेनीराम, बंडिया किच्छा निवासी विनोद तिवारी पुत्र हरिदत्त व बिंदुखेड़ा निवासी पाला सिंह पुत्र राम सिंह भी घायल हुए जिनका जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *