February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद सूरज का पार्थिव शरीर पहुंचा अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। जम्मू कश्मीर के राजौरी में माइन ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हुए अल्मोड़ा के लांस नायक सूरज सिंह की पार्थिव देह आज सेना के विशेष हेलीकॉप्टर में अल्मोड़ा पहुंचा। यहां आर्मी ग्राउंड में श्रद्धजंलि दी गई। इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा सहित सेना के तमाम अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके रहे। यहां से उनका पार्थिव देह को सेना के वाहन से उनके मूल गांव पलड़ीगूंठ भनौली ले जाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी। पार्थिव देह के साथ भनोली के एसडीएम अवधेश कुमार रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *