February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस नेत्री की गिरफ्तारी कि खिलाफ कांग्रेस में उबाल,सीएम का पुतला फूंका

काशीपुर। दहेज उत्पीड़न मामले में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी मुत्तफ़ा सिंह तथा उनके पति रविंदर सिंह को गिरफ्रतार कर जेल भेज जाने के बाद यहां कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे महाराणा प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सूबे में हालात ऐसे रहे तो वह मोर्चा ऽोलने के लिए विवश है। आज अपराहन महाराणा प्रताप चौक पर दर्जनों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने मुत्तफ़ा सिंह की गिरफ्रतारी को भाजपा की साजिश बताया। कहां की मुत्तफ़ा सिंह को बाकायदा प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने हराने का काम किया। उनकी गिरफ्रतारी राजनैतिक षडड्ढंत्र के तहत की गई। गुस्साए कांग्रेसियों ने कहा कि निकाय चुनाव में हिटलर शाही व तानाशाही नीति को अपनाते हुए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस नेत्री की गिरफ्रतारी को अफसोस जनक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतने साल बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज होना राजनैतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में मतगणना के दौरान की गई धांधली के लिए वह जल्द ही हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुनर्मतगणना की मांग करेंगे। विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में मुकेश मेहरोत्र, जितेंद्र सरस्वती, उमेश जोशी, शेऽ अब्दुल अजीज कुरेशी, जफर मुन्ना, मसूर अली, मेफेयर, अरुण चोहान, गीता चौहान, सुरेश शर्मा, अलका पाल जंगी साबिर हुसैन, मोहित चौधरी, कमल , ब्रहमपाल संजय चतुर्वेदी, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद आरिफ, रोशनी बेगम, राकेश भगत, शफीक अहमद अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *