February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कश्मीर में सेना का कहर…..छ: आतंकी ढेर

अनंतनाग, 23 नवंबर। भारतीय सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के सेतकीपोरा के बिजबिहाड़ा में जारी मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया है। क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके के कब्जे में लेकर एनकाउंटर शुरू कर दिया। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों को कई आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस सूत्रें के अनुसार, लंबे चले एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया है। जिन 6 आतंकियों को ढेर किया गया है, उसमें पत्रकार शुजात बुऽारी की हत्या में शामिल आतंकी आजाद मलिक का नाम भी है। आजाद मलिक के अलावा उनैस शाऽी, शाहिद बशीर, बसित इश्तियाक, आकिब नजर, फिरदौर नजर को सेना ने ढेर कर दिया है। आतंकियों ने इस साल जून में शुजात बुऽारी की हत्या की थी। शव को बरामद कर लिया गया है। हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से फायरिंग रोक दी गई है और सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। घटनास्थल से हथियार और गोला- बारूद बरामद किए गए हैं। सूत्रें का कहना है कि मारे गए आतंकी लश्कर -ए-तैयबा से जुड़े हो सकते हैं, लश्कर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सक्रिय था। शवों की पहचान की जानी है। कल गुरुवार को कुलगाम में सेना के आरआर कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। इससे पहले शोपियां में मंगलवार को एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए सभी आतंकी स्थानीय हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया, जबकि 3 अन्य जवान घायल हो गए। बता दें कि कश्मीर के मशहूर पत्रकार शुजात बुऽारी की हत्या की साजिश आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान में रची गई थी। इस हत्या को लश्कर-ए- तैÕयबा के ऽूंऽार आतंकियों ने अंजाम दिया था। शुजात बुऽारी की हत्या के आरोपियों की पहचान सज्जाद गुल, आजाद अहमद मलिक, मुजाफर अहमद भट और नवीद जट के रूप में हुई थी। सज्जाद गुल अब पाकिस्तान में रहता है, जबकि आजाद अहमद मलिक अनंतनाग जिले का रहने वाला था और लश्कर का आतंकी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *