February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब,सीएम ने दी शुभकामनायें

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार सहित गंगा व अन्य घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान करके पुण्य लाभ भी अर्जित किया। कार्तिक पूर्णिमा के स्थान के बाद दान का भी महत्व है। आस्था है कि इस दिन दीपदान और पिंड दान करने से कई पीढ़ी तक जीवन सुधर जाता है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही सूर्य देवी की उपासना की। साथ ही दान देकर पुष्ण भी अर्जित किया। हरिद्वार में एक ओर जहां गंगा तट गंगा मैया के जयघोषों से गुंजायमान रहे, वहीं मठ-मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते रहे। सुबह से शुरू हुए पावन स्नान में श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर पहुंचने लगे थे। हरकी पैड़ी के पौराणिक स्थल ब्रह्माकुंड में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही।  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरूनानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सिख संगत के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और नानक जयंती की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज पहले से अधिक प्रासंगिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में ऽुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *