February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जन-सुनवाई दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं

रूद्रपुर। जनपद में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम आज जिलाधिकारी डा- नीरज ऽैरवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा 58 से अधिक समस्याएं दर्ज करायी गयी, जिसमें से कुछ समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर ही निराकरण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा उन्हे आज जो समस्याएं निस्तारित करने हेतु दी गयी है, उनका निस्तारण शीघ्र करे व की गई कार्यवाही से आवेदन कर्ताओं/ शिकायत कर्ताओं को भी अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनता को जिला मुख्यालय की अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े। इसलिए सभी अधिकारी समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण कर, समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मोबाईल एप व समाधान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित गति से समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा बरसात को देऽते हुये जहां बिजली के तार ढिले है या विद्युत पोल पुराने है उन्हे शीघ्र बदले। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुये कहा चिकित्सा हेतु जो लोग अर्थिक सहायता मांगते है उन्हे निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाय। जन सुनवाई दिवस में फरियादियों द्वारा मुख्यतः पानी की निकासी, आर्थिक सहायता, पीएम आवास योजना का लाभ चाहने, भूमि विवाद को सुलझाने,मार्ग बनवाने, राशन कार्ड बनवाने आदि से सम्बन्धित समस्याएं दर्ज करायी गयी। जन सुनवाई दिवस में जगतपुरा वार्ड न- 1 की कनिका द्वारा पति के चिकित्सा हेतु सहायता देने,नगला तराई तहसील ऽटीमा के गजेन्द्र सिंह द्वारा पानी निकासी हेतु छोटे पाईपो के स्थान पर बडे पाईप लगाने,रम्पुरा निवासी बाबूलाल द्वारा वर्ग- 4 की भूमि को वर्ग-1क में दर्ज कराये जाने,आनन्दपुर तहसील किच्छा के बहादुर सिहं द्वारा भूमि विवाद को सुलझानेे, किच्छा के एजाज अहमद द्वारा विद्युत कनेक्सन उपलब्ध कराये जाने,जसपुर के फूल सिंह द्वारा दाढी नदी में पिचिंग का कार्य कराये जाने,किच्छा के हर प्रसाद द्वारा आवासीय पट्टð दिलाये जाने, रूदुपर की बसंती देवी द्वारा कन्या के विवाह हेतु अनुदान दिलाये जाने आदि से सम्बन्धित प्रमुऽ समस्याएं दर्ज करायी गयी। जनसुनवाई दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ-पीएन सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जीसी विश्वकर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डा- अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *