Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

‘जो बोले सो निहाल’ के जयघोष से गूंजा रूद्रपुर

रुद्रपुर। साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश दिवस पर आज गुरूद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी, सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, स्त्री सत्संग सभा, खालसा ग्रुप, सिख क्लब एवं वीर खालसा दल द्वारा नगर में महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान ‘जो बोले सो निहाल’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। इससे पूर्व श्री गुरूनानक पब्लिक स्कूल से अरदास के पश्चात श्री निशान साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन प्रारम्भ हुआ। सबसे आगे पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित व्यक्ति निशान साहिब लेकर चल रहा था जिसके पीछे पांच प्यारे हाथों में तलवार लिये चल रहे थे। महा नगर कीर्तन में जहां दर्जनों विद्यालयों के बच्चे पीटी शो करते हुए चल रहे थे तो वहीं विभिन्न क्षेत्रें से आयीं गतका पार्टियां हैरतंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर रहे थे। महान नगर कीर्तन में सिख समाज से सम्बन्धित कई आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गयी थीं साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी जनजागरूकता के लिए कई झांकियां सजायी गयी थीं। बच्चों द्वारा किया जा रहा भांगड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महानगर कीर्तन में श्री गुरूग्रंथ साहिब को फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में विराजमान किया गया था जिसके आगे भारी संख्या में स्त्री पुरूष श्रद्धालु पानी छिड़कते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में सुरक्षा की दृष्टि से जहां भारी पुलिस बल नगर कीर्तन के साथ चल रहा था वहीं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किये गये थे। श्री गुरूनानक पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होकर बालाजी द्वार, काशीपुर बाईपास मार्ग, महाराजा अग्रसेन धर्मशाला मार्ग, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी रोड, काशीपुर रोड, इंदिरा चौराहा, नैनीताल रोड, रोडवेज, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधीपार्क, महाराणा रणजीत सिंह पार्क, बाटा चौक, मुख्य बाजार होते हुए देर सायं गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा गोल मार्केट में समाप्त होगा। नगर कीर्तन का मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहीं नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। मार्ग में मेयर रामपाल, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक तिलकराज बेहड़, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, हिमांशु गाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हरीश सुखीजा, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, तरूण दत्ता, हरीश जल्होत्र, बंशीधर गुम्बर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान राम सिंह बेदी, प्रीतम सिंह चावला, गजेंद्र सिंह खरबंदा, रक्षपाल सिंह हैप्पी, जोगेंद्र सिंह, सुरमुख सिंह विर्क, हरजीत सिंह विरदी, गुरमीत सिंह बठला, उपकार सिंह काली, पृथपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, सरनजीत सिंह, रणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह खालसा, कमलजीत सिंह, तारा सिंह फौजी, दिलीप सिंह आहुजा, तजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह भट्टी, सतनाम सिंह हुंडल, गुरदेव सिंह परमजीत कौर, कुलवंत कौर, सिमरनजीत कौर, गुरशरण कौर, कमलजीत कौर हरप्रीत सिंह,अमनदीप सिंह ढिल्लो, गुरबाज सिंह, वीरेंद्र सामंती, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह संधू, रविन्द्र सिह चावला, हरमीत सिंह चावला, प्रेम सिंह चावला, प्रदीप बेदी, गुरजीत सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *