February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सुमित ने निकाला रोड शो,समर्थक उमड़े

हल्द्वानी। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश के रोड शो में वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी समर्थक उमड़े। उन्होंने एमबी इंटर कालेज के मैदान से लेकर बाजार तक रोड शो कर विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास करा दिया। जीप पर नेता प्रतिपक्ष डा- इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश सचिव ललित जोशी और महेश शर्मा सवार थे। रोड शो में जीप पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह समेत अन्य लोग सवार थे। रोड शो के दौरान कांग्रेस के झंडे बैनरों से शहर पट गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, नंदन सिंह चौहान, राहुल छिम्वाल, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, मयंक भट्ट, राजीव अग्रवाल, राजीव जायसवाल, अमरजीत सिंह चड्ढा, गोविंद बगड़वाल,हेमंत बगड़वाल, संध्या डालाकोटी, जया बिष्ट, किरण डालाकोटी, हेमंत साहू, रोहित भट्ट, एनबी गुणवंत, खजान पांडे, हर्षवर्धन पांडे, भोला दत्त भट्ट, राजेंद्र दुर्गापाल, सुशील डूंगराकोटी, तरूण शाह, प्रदीप सब्बरवाल, तारा ठाकुर, संजू पाना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *