February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जाायजा

रूद्रपुर। वरिष्ठपुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने आज बगवाड़ा मंडी परिसर में पहुंचकर मतदान केंद्रों को रवाना होने वाले जवानों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही मुख्य मार्ग पर यातायात व आगामी 20 नवम्बर को होने वाली मतगणना के संदर्भ में पार्किग व्यवस्था की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पोलिंग पार्टियों को रवाना होने के दौरान किसी भ्ी प्रकार की बाधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ करने व पार्किंग स्थल के पास अतिक्रमण हटाने को भी निर्देशित किया। उन्होंने मतगणना के दौरान मंडी परिसर के समक्ष किसी भी दशा में जाम न लगे इसके लिये भी व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। इस दौरान उनके साथ एएसपी देवेंद्र पिंचा, स्वतंत्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *