February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संगीत सोम ने भरा जोश..मेयर प्रत्याशी रामपाल के लिये मांगा जनसमर्थन

रूद्रपुर। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह और विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बीती शाम भाजपाईयों ने रम्पुरा में जोरदार रोड शो निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो के दौरान रामपाल सिंह के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रम्पुरा के लोगों ने रामपाल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दिया। भूतबंगला में यूपी के भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम की सभा के बाद भाजपाईयों ने रम्पुरा पहुंचकर जोरदार रोड शो निकालकर शत्तिफ़ प्रदर्शन किया। इस दौरान रोड शो में रम्पुरा के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान रामपाल ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से गले मिलकर उनका समर्थन लिया। रामपाल सिंह ने रूद्रपुर शहर के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। चुनाव के बाद गरीबों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने के साथ इस मुद्दे पर कांग्रेस की बोलती बंद की जायेगी। रामपाल ने कहा मैं नरेन्द्र मोदी का सिपाही बनकर जनता का सेवक बनने आया हूं। मेरी पहली प्राथमिकता नजूल की समस्या का निस्तारण है। जब तक इसका समाधान नहीं करूंगा तब तक चौन से नहीं बैठूंगा। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस के लोग नजूल के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जनता नजूल भूमि पर बसे लोगों के इन दुश्मनों को करारा सबक सिऽायेगी। श्री ठुकराल ने कहा पहले तो कांग्रेसी नजूल भूमि पर बसे घरों को तोड़ने की साजिश में लगे थे अब धार्मिक स्थलों और पार्कों के िऽलाफ भी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। रोड शो में नत्थू लाल गुप्ता, वेद ठुकराल,ललित मिगलानी, रामप्रकाश गुप्ता, विकास शर्मा, तरूण दत्ता, सुरेश परिहार, विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, तरूण दत्ता, नेत्रपाल मौर्य, रामप्रकाश गुप्ता, चंद्रसेन कोली, छेदा लाल, वेद ठुकराल,ललित मिगलानी, नत्थू लाल गुप्ता, विजय फुटेला, शैलेन्द्र कोली, धर्मपाल कोली, चंद्रसेन कोली, महेश अग्रवाल, राकेश सिंह, हिमांशु शुक्ला, राम अवतार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *