February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान से लाखों की नकदी और माल उड़ाया

रुद्रपुर,17नवम्बर। चोरों ने गतरात्रि एक दुकान का शटर तोड़ लाखों की नकदी समेत अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। दुकान स्वामी मस्जिद का कैशियर है और मस्जिद के चंदे की भी लाखों की धनराशि चोरी चली गयी। सूचना मिलने पर व्यापार मण्उल अध्यक्ष संजय जुनेजा मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताते हुए चोरी के खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार ईदगाह खेड़ा निवासी मो- इरफान पुत्र मो- रहीमुद्दौला की कास्मेटिक एण्ड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है और वह एक मस्जिद का कैशियर भी है। गतरात्रि अज्ञात लोग वहां पहुंचे और शटर तोड़ दुकान में घुस गये और वहां रखी दुकान की 1-5 लाख की नकदी समेत मस्जिद के चंदे की डेढ़ लाख की भी नकदी उड़ा ली। इसके अलावा एक लैपटॉप और अन्य सामान भी उड़ा लिया। इसकी सूचना मिलने पर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और चोरी की वारदात पर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *