Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर पद प्रत्याशी रौतेला ने किया जनसंपर्क

हल्द्वानी। भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला ने वार्ड 30, 31 में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी ने कहा कि रेलवे पर बसे लोगों को नहीं हटने दिया जाएगा इस दिशा में निगम खुद पैरवी करेगा। ट्रंचिंग ग्राउंड को सुनियोजित रूप से बनाया जाएगा। यहां पर कम्पोस्ट खाद का प्लांट लगाया जाएगा। वार्ड 30, 31 में सभा का आयोजन अभिनव वार्ष्णेय द्वारा कराई गई। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, महबूब अली, मंजू वार्ष्णेय, अभिनव वार्ष्णेय, मो- माजिद, जावेद, सलीम, शकील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *