February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नजूल भूमि से नहीं उजड़नें देंगे एक भी घरः त्रिवेंद्र

रुद्रपुर,15नवम्बर। प्रदेश में नजूल भूमि पर बसे किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं दिया जायेगा जिसके लिए भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर करने की तैयारी कर चुकी है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2022 तक देश के सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी हर गरीब परिवार को घर उपलब्ध करायेगी और नजूल भूमि पर बसे लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए भी प्रयास करेगी। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में 50मीटर भूखण्ड में बसे गरीब परिवारों को निशुल्क पट्टे देने का शासनादेश जारी किया था और गरीबों के हित के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री र शवत ने कहा कि सरकार ने किसानों से सरकारी खरीद का नकद भुगतान करने के स्थान पर आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है जिसके माध्यम से किसानों का भुगतान सीधे उनके खातों में जमा कराया जा रहा है। गतमाह राजधानी दून में इंवेस्टर समिट का आयोजन किया गया जिसमें 17 देशों के उद्योगपतियों सहित देश के कई उद्योगपतिशामिल हुए जिसमें 1-25हजार करोड़ के समझौते किये गये। उन्हेांने कहा कि राज्य स्थापना के 17 वर्षों में कुल 37हजार करोड़ रूपए के समझौते हुए जबकि भाजपा के शासनकाल में 1-25हजार करोड़ के समझौते किये गये। राज्य में उद्योग स्थापित होने से जहां रोजगार बढ़ेगा वहीं आम जनता का जीवन स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि जनपद उधमसिंहनगर में 500 करोड़ की लागत से ऐरोमा पार्क की स्थापना की जा रही है। इतना ही नहीं पंतनगर एअरपोर्ट का विस्तार कर इसं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया जा रहा है। श्री रावत ने कहा कि यहां की प्रमुख समस्या ट्रचिंग ग्राउण्ड के समाधान के लिए भी सरकार सार्थक कार्य कर रही है। इसके लिए भूमि का चयन भी हो चुका है जहां एकत्र कूड़े से हवाई जहाज तेल, खाद सहित कई उत्पादन किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि विदेशी कम्पनी से इसके लिए समझौता किया जा रहा है जिसके पश्चात ट्रचिंग ग्राउण्ड में कूड़े का तिनका भी नहीं बचेगा। श्री रावत ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 1-23 करोड़ रूपए आईसीयू स्थापना के लिए स्वीकृत किये जा चुके हैं वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का बीमा निशुल्क किया जायेगा। श्री रावत ने कहा कि नगर निगम का विस्तार करने के बाद जो ग्रामीण क्षेत्र इसमें शामिल किये गये हैं वहां 15 वर्ष तक गृहकर नहीं लगाया जायेगा। साथ ही 1500 करोड़ रूपए नगर पालिकाओं के अवस्थापना कार्य के लिए भी अवमुक्त किये गये हैं। श्री रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी व पारदर्शिता से काम कर रही है और राज्य को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है चाहे वह कितना ही बड़ा अधिकारी क्यों न हो। मुख्यमंत्री रावत ने विधायक राजकुमार ठुकराल से कहा कि नजूल भूमि पर बसे लोगों को नहीं उजड़ने दिया जायेगा इसलिए वह आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने का संकल्प छोड़ दें। श्री रावत ने सभी से भाजपा के मेयर एवं पार्षद प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि समस्त जनता के सहयोग से आगामी 18 नवम्बर को राज्य में कमल खिलेगा और 18 नवम्बर कमल दिवस के रूप में ही मनाया जायेगा। सम्बोधन के दौरान श्री निशंक ने मेयर पद प्रत्याशी रामपाल को विजय माला भी पहनायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब लोगों को उजाड़ने का काम किया जबकि भाजपा उन्हें बचाने का काम कर रही है। मेयर प्रत्याशी रामपाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय नजूल भूमि का मुद्दा उठाया साथ ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी अन्य कई समस्याएं रखीं। विधायक ठुकराल ने जोर देते हुए कहा कि यदि नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया गया तो आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मां अटरिया मंदिर की भूमि को बेच दिया आज वह चुनावी समर में जनता के सामने खड़े हैं। सभा को विधायक राजेश शुक्ला, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सुरेश परिहार, डा- शाहखान राजशाही, तरूण दत्ता सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान भारत भूषण चुघ, सुभाष चतुर्वेदी, राजकुमारी गिरि,रामप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र सामंती, केके दास, गोविंद राय, सुभाष विश्वास, राकेश सिंह, विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, ईश्वरी प्रसाद राठौर, राजेश बजाज, प्रमोद शर्मा, निवर्तमान मेयर सोनी कोली, सुरेश कोली, गिरधर चौहान, खडक सिंह कार्की, चन्द्रसेन केाली, वेद ठुकराल, चन्द्रसेन कोली, श्वेता मिश्रा, देबू मंडल, शालिनी बोरा, रामा देवी, किरन राठौर, ललिता पाठक, फरजाना बेगम, माया श्रीवास्तव, सुशील चौहान, संजय ठुकराल, अभिषेक तिवारी, छेदालाल, डीएन मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *