February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरदा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में किया धुंआधार प्रचार

रूद्रपुर। निकाय चुनाव में कुमाऊं दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रचार के स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विभिन्न क्षेत्रें में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। चुनाव प्रचार के चरण में यहां सितारगंज पहुँचकर पार्टी क कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की और उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व हरीश रावत ने जसपुर पहुंचकर नगर पालिका चेयरमैन पद उम्मीदवार मोहम्मद नौशाद सम्राट के पक्ष में प्रचार किया और क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे परिवर्तन के इस दौर में मोदी सरकार के झूठे वादे, जुमले और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंके। वहीं पूर्व सीएम खटीमा में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इसके बाद हरदा ने नानकमत्ता में देर रात आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इससके पूर्व नगर निकाय चुनाव प्रचार के चरण में हरीश रावत ने जसपुर में नगर पालिका चेयरमैन पद उम्मीदवार मोहम्मद नौशाद सम्राट के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *