Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूकेडी के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्रीमती रुचि कैंतुरा के नेतृत्व में यूकेडी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता विधिवत कांग्रेस में हुए सम्मिलित हुए। कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करने वालों में यूकेडी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र गैरोला, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र राणा, जिला यूकेडी उपाध्यक्ष दीपक नेगी, जिला सचिव जितेंद्र सकलानी, बृजेश कुमार, रवि कुमार एवीबीपी, नितिन कुमार, विक्रम भास्कर, शिव कुमार,सुमित चैधरी, सौरभ सिंह बिष्ट, सुमित रतूड़ी, संजय कुमार, शिवम चैधरी, आकाश वर्मा, आकाश उनियाल, उद्देश्य प्रसाद, प्रशांत कुमार शर्मा, शिवा चैहान, आकाश चैधरी, शिवम चैधरी, तरुण ग्रोवर, विवेक पाल, कृष्णा गुप्ता, कृष्णा पांडेय शुभम, आदित्य, विनीत रतूड़ी, आकाश दिवाकर, अंशुल, आकाश रावत, सुनील नेगी यूकेडी, आदित्य कक्कड़, विनय पासवान, शिव सिंह पंवार, आशीष रतूड़ी, दीपक थापा, उत्तम धीमान, संजय अग्रवाल, शुभम सोलंकी, रोशन रतूड़ी, दिनेश रावत, आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज यूकेडी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यमकेश्वर एवं ऋषिकेश के साथियों ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की उनका कांग्रेस परिवार शामिल होने पर हार्दिक अभिनन्दन एवं हार्दिक स्वागत करता हूँ। नगर निकाय के इस चुनाव में प्रदेश के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है और बडी संख्या में लोग कांग्रेस के साथ लाबंद होने का काम कर रहे हैं और जो ज्वाइनिंग यहां पर हुई ये बात इसका स्पष्ट प्रमाण है कि लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर है और निकाय चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। श्रीमती रूचि कैंतुरा एवं पीयूष कैतुरा जी को भी बधाई देना चाहता हूँ कि आपने बडी मजबूती के साथ तमाम साथियों को कांग्रेस में संगठित करने काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *