February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्नी,साली व सास पर जानलेवा हमला कर जेवर लूटने का आरोप

रुद्रपुर,2 जुलाई। ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी समेत साली व सास पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और घर में रखी हजारों की नकदी, जेवर व अन्य सामान लूट लिये जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी है। शास्त्रीनगर गड्ढा कालोनी निवासी सोनू सिंह पुत्र संतोख सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गत दिवस उसकी पत्नी ने अपनी मां व बहन को यहां बुलवा लिया जिन्होंने आते ही उससे मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और साथ ही धमकी दी कि यदि बेटी को परेशान किया तो जान से मार देंगे और लाश का पता नहीं चलेगा। सोनू सिंह का आरोप है कि उक्त तीनों लोगों ने घर में रखी 20हजार की नकदी, जेवर व अन्य सामान भी लूट लिया। सोनू का आरोप है कि उसकी सास उसे अपनी जमीन उसके नाम कर देने और ससुराल आ जाने के लिए दबाव डालती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *