February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राजधानी में बदहाल चिकित्सा…शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

देहरादून। ये लापरवाही की इंतहा है। लगता है जच्चा-बच्चा की जिंदगी का प्रदेश में कोई मोल नहीं है। तभी न सरकार चेत रही है और न व्यवस्था में बदलाव दिऽ रहा है। दून महिला अस्पताल में रविवार सुबह हुई घटना एक ऐसा दाग है, जिसने सिस्टम के नाकारापन को सामने ला दिया है। प्रदेश के प्रमुऽ सरकारी चिकित्सालयों में शुमार दून महिला अस्पताल में टिहरी निवासी महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। हद ये कि इसके बाद भी स्टाफ से उसे कोई मदद नहीं मिली। इस लापरवाही के चलते बच्चे की जान चली गई। अब महिला अस्पताल में भर्ती है। मूल निवासी टिहरी हाल निवासी चुक्ऽूवाला निवासी बृजमोहन बिष्ट ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी आरती को दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तड़के करीब छह बजे वे पत्नी को लेकर शौच के लिए लेकर गए, लेकिन ताज्जुब देिऽए कि शौचालय में पानी ही नहीं था। इस कारण वह उसे लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी के सामने बने शौचालय लेकर गए। शौचालय में ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई और वहीं उसने बच्चे को जन्म दे दिया। आरोप है कि बृजमोहन ने स्टॉफ को मदद के लिए बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। उल्टा उन्हें यह कहा कि वह पत्नी को वहां ले क्यों गया। काफी देर बाद भी जब कुछ नहीं सूझा तब वह ऽुद ही अपनी जैकेट में नवजात को महिला अस्पताल लाया और बाद में अन्य तीमारदारों की मददसे पत्नी को लाया। जहा उपचार के दौरान शिशु की मौत हो गई। महिला की यह पहली डिलीवरी थी। दून महिला अस्पताल में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 20 सितंबर को अस्पताल में पांच दिन तक फर्श पर पड़ी रहने के बाद महिला को प्रसव हुआ था। जिसके बाद फर्श पर ही जच्चा-बच्चा ने दम तोड़ दिया था। इस मामले की जाच की गई थी, लेकिन चिकित्सकों को क्लीन चिट दे दी गई। अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार का दावा किया था, पर बदलाव किसी भी स्तर पर दिऽाई नहीं दे रहा। उस पर जब तब अस्पताल की लापरवाही उजागर करता कोई नया मामला सामने आ रहा है। दून महिला अस्पताल में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जिससे सरकार के इकबाल पर भी सवाल उठ रहे हैं। राजधानी दून में यह हाल है, तो अंदाजा लगा लीजिए कि दूरस्थ क्षेत्रें में स्थिति क्या होगी। जच्चा बच्चा कभी उपचार न मिलने और कभी तंत्र की नाकामी के कारण दम तोड़ रहे हैं। पर सरकार व शासन सुरक्षित मातृत्व का ढोल पीट रही है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने के बजाए हेल्थ डैशबोर्ड, ई-हॉस्पिटल जैसी सुविधाओं पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। कई मौत का दाग लेकर भी सरकार एक्शन मोड पर आने को तैयार नहीं है। दून महिला अस्पताल में मरीजों के अत्यधिक दबाव के चलते प्रबंधन भी बेहाल है। डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के चलते मरीज और तीमारदार रोज मुसीबत झेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *