February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नजूलवासियों को किसी भी हाल में नहीं उजड़ने देगी कांग्रेस : नन्दलाल

रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नन्दलाल ने वार्ड 3 ट्रांजिट कैम्प मध्य में  जनसंपर्क किया। वार्ड 3 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी व कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी नन्दलाल ने लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को  सुना। नन्दलाल ने कहा कि जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाना होगी जिसके लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जायेगी। भाजपा  सरकार जनतां को गुमराह कर रही है। मालिकाना हक दिलाने का झूठा पाठ पढ़ाकर भाजपा जनता  से वोट मांग रही है जबकि भाजपा वोट मांगने का अधिकार नहीं रऽती। नजूल का मुद्दा कई वर्षों से सिर्फ भाजपा के कारण रुका है। कांग्रेस की नजूल नीति निरस्त करके भाजपा ने अपनी नजूल नीति बनाई जिसका अब तक कोई ऽास परिणाम देऽने को नहीं मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प का मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी कोई इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जुमलेबाजी के अलावा भाजपा कोई कार्य नहीं कर रही है। नजूल पर बसे लोगों को उजाड़ने का काम भी भाजपा कर रही है। श्री तनेजा ने जनता से कांग्रेस की ओर रुऽ करने की अपील की इस दौरान कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नन्दलाल, निर्विरोध कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी बबिता बैरागी, वार्ड 3 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जगदीश कर्मकार, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सन्दीप चीमा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री पुरुशोत्तम अरोरा, अनिल शर्मा, अशोक यादव, अजय यादव, विजय यादव, रामधारी गंगवार, अजय पाल, सन्दीप रस्तोगी, दीपक बिष्ट, दीपक अरोरा, धमेन्द्र गौतम, मानस बैरागी, नन्दकिशोर, विजय कुमार, ओमपाल, विक्की यादव, सूरज सिंह, धीरज राजपूत, रोहित, मुकेश, प्रदीप यादव, चंदन यादव, प्रशान्त, सुशान्त, दीवान, सागर, मंजीत कर्मकार, मोहन, परशुराम, गोपाल, अजीत आचार्य, पंडित रमेश कुमार मिश्रा, विक्की थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *