February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शार्ट सर्किट से दुकान में भ़डकी आग

रुद्रपुर,2 जुलाई। आज प्रातः न्यू जैन कालोनी रेलवे क्रासिंग के समीप फ्रलैक्स प्रिंटिंग शॉप में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। दुकान से धुआं निकलते देख आसपास के व्यवसायियों ने मामले की सूचना शॉप स्वामी को दी और स्वयं भी आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना में करीब एक लाख रूपए का नुकसान होना बताया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बागवाला निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह की न्यू जैन कालोनी निकट रेलवे क्रासिंग में कशिश एडवर्टाइजिंग नाम से फ्रलैक्स प्रिंटिंग शाप है। रविन्द्र ने बताया कि गतरात्रि करीब 9बजे उसने दुकान बंद की थी और घर गया था। आज प्रातः वर्षा के दौरान जब तेज बिजली कड़की इसके कुछ ही देर पश्चात दुकान के समीप के व्यवसायियों का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ तुरन्त दुकान पहुंचा जहां दुकान के भीतर आग भड़की हुई थी।आसपास के दुकानदारों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। रविन्द्र का कहना है कि अग्निकांड की इस घटना मेंदुकान में रखा कम्प्यूटर, फर्नीचर, कई फ्रलैक्सी बोर्ड, तैयार फ्रलैक्सी, लाइट फिटिंग आदि जलकर राख हो गये। रविन्द्र ने घटना में करीब एक लाख का नुकसान होना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *