Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर प्रत्याशी रामपाल का जोरदार जनसंपर्क

रूद्रपुर। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामपाल ने रविवार को वार्ड 16 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रमोद शर्मा सहित भाजपा नेताओं और भारी संख्या में समर्थकों के साथ बगवाड़ा क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की। आज प्रचार की शुरुआत बगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेककर की गई। भारी संख्या में समर्थकों के साथ घर घर प्रचार करने के दौरान मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। नगर निगम में भाजपा की जीत से रूद्रपुर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि मेयर बनने के बाद नजूल के मसले का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ साथ विकास की नई योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जायेगा। कोई भी बस्ती विकास से अछूती नहीं रहेगी। विकास का पहिया सभी वार्डों में तेजी से घूमेगा। रामपाल ने कहा कि जनता के विश्वास को भाजपा कभी टूटने नहीं देगी। विकास की नीतियों जनभावनाओं के अनुरूप बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर का भविष्य जनता के हाथ में है। गलत हाथों में एक बार कमान दे दी तो फिर पांच वर्षों तक पछताना पडेगा। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता वेद वीरेंद्र सिंह सामंती, विजय फुटेला, ललित मिगलानी, संजय ठुकराल,मोहन तिवारी, ईश्वरी प्रसाद राठौर, गोपी सागर, पप्पू रावत,सुरेश यादव, महेश अग्रवाल, विशाल शर्मा, मोहित चîक्का ,किरन विर्क, रविन्द्र गर्ग, श्री निवास सक्सेना, सरदार प्यारा सिंह, नितेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, सचिन ,हिमांशु शुक्ला, गुरमीत सिंह, सुभाष नारंग, गुरमीत सिंह, गुîóू यादव, बॉबी यादव,धर्मेंद्र कुमार, मोतीलाल, मुन्ना शर्मा ,प्रकाश धामी, पवन शर्मा, हरजिंदर ,गजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह,मोहन लाल,पुष्पेंद्र गंगवार, सुनील पाल, ताराचंद, सोनू बिष्ट, योगेश यादव, लाल यादव ,नवीन यादव, शंकर पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *