Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आशियाना में थे राष्ट्रपति,निकला सांप, मच गया हड़कंप

देहरादून। पतंजलि योगपीठ में आयोजित ज्ञान कुंभ कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराऽंड के दो दिवसीय दौरे थे। पतंजलि में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति देहरादून स्थित आशियाने में आराम कर रहे थे, तभी कर्मचारियों को आशियाने के गार्डन में सांप दिऽाई दिया। इससे हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। दो दिवस के दौरे के बाद महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ आज दोपहर दिल्ली के लिये रवाना हो गये है। यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल डा. बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें विदायी दी। इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी समेत अन्य अपफसर भी मौजूद रहे। गौर हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को हरिद्वार के ज्ञान कुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्रें को उपाधियां बांटी। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति देहरादून के राजपुर रोड स्थित आशियाना पहुंचे। कर्मचारियों को रात करीब दो आशियाना के गार्डन में सांप दिऽाई दिया, जिससे हड़कंप मच गया। इस संबंध में कंट्रोल रूम से वन विभाग को सूचना दी गई। आशियाना में तैनात वन कर्मियों की टीम ने सांप को बमुश्किल से काबू में किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांप बेहद जहरीला है। हालांकि, राष्ट्रपति के आने से पहले पूरे आशियाना को वन विभाग के साथ तमाम विभागों की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर पूरा साफ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *