February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिकनिक मनाने जा रहे छात्रों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

देहरादून। देहरादून से पिकनिक मनाने मसूरी जा रहे दो छात्रें की कार किमाड़ी गांव के पास गहरी ऽाई में जा गिरी। ऽाई में कार के पेड़ से टकराने के कारण दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। घायल छात्र को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आकाश (21) पुत्र संजय व सागर कंबोज (25) पुत्र विनोद कुमार दोनों ग्राम शेरपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रहने वाले हैं। आकाश सहारनपुर में ही एनीमेशन का कोर्स कर रहा था, जबकि सागर आइटीआइ कर चुका है। दोनों सहारनपुर से कार से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मसूरी जाते समय किमाड़ी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ऽाई में गिर गई। ऽाई में गिरने के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। जबकि सागर को तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पांवटा हाइवे पर देर रात तेज रफ्रतार छोटा हाथी वाहन (लोडर) ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यत्तिफ़ को चोटें आई हैं। दोनों को प्रेमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि लोडर की रफ्रतार काफी तेज थी। घायलों की पहचान ललित पुत्र जंग बहादुर निवासी चूना भट्टòा, रायपुर व कमलेश के रूप में हुई है। लोडर ललित चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *