February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राधा स्वामी सत्संग प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लो पहुंचे रुद्रपुर

रूद्रपुर। राधा स्वामी सत्संग प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लो आज रूद्रपुर पहुंच गये। वायुयान के जरिए वह पंतनगर एअरपोर्ट पहुंचे जहां से वह किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे जहां हजारों की संख्या में संगत ने उनका स्वागत किया। बाबा जी ने संगत को आशीर्वाद दिया। कल 3 नवम्बर को बाबा गुरिन्दर सिंह प्रातः 10बजे संगत को दर्शन देंगे और सत्संग के उपरान्त प्रसाद वितरित किया जायेगा। 4 नवम्बर को बाबा गुरिन्दर सिंह प्रातः 10बजे से स्वयं श्रद्धालुओं को सत्संग देंगे। बाबा जी के दर्शन को लेकर आसपास सहित देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में संगत के रूद्रपुर पहुंचने का सिलसिला कल से ही शुरू हो गया है। दो दिन चलने वाले सत्संग में तीन लाख से अधिक की संगत जुटने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सेवादार काफी संख्या में जुटे हुए हैं। रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों पर सेवादार यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार से आने वाली संगत सहित स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। विदित हो कि बाबा जी पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष रूद्रपुर में पधारते हैं। 3 व 4 नवम्बर को होने वाले विशाल सत्संग को देखते हुए सेवादार पूरी तरह से मुस्तैद हैं। प्रशासन ने भी काफी संख्या में आ रही संगत को देखते हुए विभिन्न मार्गों का डायवर्जन किया हुआ है। बताया जाता है कि लगभग 3लाख से अधिक संगत बाबा जी के दर्शन को रूद्रपुर पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *