February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बडगाम में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान,दो आतंकियों ढेर

श्रीनगर।जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार सुबह से ही आंतकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुबह से जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दो आतंकियों को ढेर किया है। सेना के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सुबह तड़के बडगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरु हो गई। उन्होंने कहा कि अब तक 2 आतंकियों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रें ने कहा, इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल गांव में तलाशी अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *