Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एमआई ने रूद्रपुर सहित एक साथ 500 शोरूम खोल बनाया रिकार्ड

रुद्रपु।प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक कम्पनी एमआई ने आज पूरे देश में  रूद्रपुर सहित अन्य स्थानों पर 500 शोरूम खोलकर नया रिकार्ड बनाया और गिनीज बुक में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। आज यहां एमआई ने सिविल लाइन एवं होली चौक आवास विकास में दो नये शोरूम खोले। फ्रयूचर टेक नाम से खेले शोरूम के सिविल लाइन के स्वामी विभोर छाबड़ा व आवास विकास शोरूम के स्वामी हरीशंकर हैं। स्टोर में एमआई कम्पनी के मोबाइल स्मार्ट एलईडी, मोबाइल एसेसरीज, स्मार्ट वाच व स्मार्ट वेब मशीन आदि उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *